कटिहार DM ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की:निजी अस्पतालों के संचालक शामिल हुए, HMIS पर डेटा रिपोर्टिंग का निर्देश

कटिहार, 30 मई 2026 को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक और अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न सूचकांकों की जानकारी को HMIS (हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से दर्ज कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक में बताया गया कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा किए जा रहे प्रसव, परिव