'जहां कांग्रेस होगी, वहां हम नहीं जाएंगे...' DMK ने INDIA गठबंधन की बैठक में आने से किया इनकार

तमिलनाडु की पार्टी डीएमके ने 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. डीएमके ने कांग्रेस के धोखे को अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान का अपमान बताया है. पार्टी ने कहा है कि वो ऐसी किसी बैठक में शामिल नहीं होगी जिसमें कांग्रेस भी मौजूद हो.