हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले 'कंकाल' बताएंगे कौन थे हड़प्पा के लोग, DNA जांच से अनसुलझे रहस्यों से उठेगा पर्दा

अब हजारों साल पुरानी सभ्यता का रहस्य राखीगड़ी के कंकाल खोलेंगे। इन कंकालों की जांच भारत के प्राचीन अतीत को समझने का दुर्लभ अवसर है। उम्मीद है कि ये कंकाल दुनिया की सबसे प्राचीन और विकसित शहरी सभ्यताओं में से एक सिंधु-सरस्वती सभ्यता के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठा सकते हैं।