हजारों बीमार पशुओं को मिलेगी राहत, देसी गाय के DNA में मिला 'लंपी' से लड़ने का कवच; NBAGR के रिसर्च में खुलासा

राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो एनबीएजीआर के विज्ञानियों ने देसी गायों में लंपी रोग के प्रति प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े विशेष आनुवंशिक संकेतों की पहचान की है। यह शोध भविष्य में रोग प्रतिरोधी गोवंशियों को विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।