फरहान अख्तर की जुबान पर 'डॉन 3' का दर्द एक बार फिर सामने आया है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर तो नाम नहीं लिया, लेकिन 'दिल चाहता है' के 25 साल होने पर बातचीत के दौरान गाहे-बगाहे रणवीर सिंह पर तंज जरूर कसा। उनकी बात सुनकर अनुपमा चोपड़ा भी जोर-जोर से हंस पड़ीं।