अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने कई दशकों तक अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाकर फायदा उठाया. उन्होंने उदाहरण के तौर पर हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर लगाए गए भारी आयात शुल्क का जिक्र किया. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अब हालात बदल चुके हैं और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा लाभ कमा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए दोनों देशों के मजबूत संबंधों की सराहना की. यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अ