रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन लगातार देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करते हुए अलग-अलग तकनीकों का सफलतापूर्वक परीक्षण कर रहा है। दुश्मनों के अलग-अलग खतरों के खिलाफ देश को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है। अब हाल ही में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल और मध्यम दूरी पर एंटी शिप क्षमता के खिलाफ मल्टी लेयर्ड डिफेंस के तीन फ्लाइट टेस्ट 10 और 11 जून को किए गए। मल्टीलेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। यह डिफेंस सिस्टम अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाब रहा। मिसाइल