पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, DRDO ने बताया कितने किमी है रेंज

चांदीपुर (ओडिशा)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (Pinaka long-range guided rocket System) का सफल उड़ान परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान रॉकेट ने निर्धारित 60 किलोमीटर की न्यूनतम परिचालन दूरी को सफलतापूर्वक हासिल किया। रक्षा मंत्रालय की ओर से [...]