DRDO missile test। ballistic missile defence interceptors। 2 दिन में 3 टेस्ट... DRDO लाया मिसाइलों का बाप, स्पेस से हुआ अटैक भी होगा भस्म

DRDO Ballistic Missile Defense Interceptors Test: भारत ने 10 और 11 जून को लगातार तीन सफल मिसाइल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है. डीआरडीओ (DRDO) ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) के तहत दो ऐसे इंटरसेप्टर टेस्ट किए जो अंतरिक्ष और वायुमंडल में 2,000 से 5,000 किमी रेंज वाली दुश्मन की मिसाइलों को नष्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही पहली बार नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल (NASM-MR) का भी सफल परीक्षण किया गया, जिससे भारत एलीट क्लब में शामिल हो गया है.