बेड के नीचे भी पहुंच जाएगा, सीढ़ी भी पार करेगा... Dreame X60 Ultra रोबोट वैक्यूम क्लीनर भारत में लॉन्च
ड्रीमी टेक्नोलॉजी ने भारत में अपना फ्लैगशिप X60 Ultra Complete रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिया है. इसे कंपनी सबसे पतला बता रही है और दावा है कि ये कम हाइट वाली सीढ़ी भी चढ़ सकता है. आइए जानते हैं क्या है इसमें खास.