सहरसा सदर अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक का पद पिछले तीन दिनों से खाली है। कोई भी डॉक्टर यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हो रहा है, जिससे अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसको लेकर शुक्रवार की शाम दैनिक भास्कर ने सिविल सर्जन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वित्तीय पॉवर और वेतन मे कोई बढ़ोतरी नही रहने से कोई डॉक्टर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पद ग्रहण नही करना चाहते है। लेकिन दो दिनों मे हल निकालने का भरोसा जरुर दिया है। जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया दरअसल, सदर अस्पताल के निवर्तमान प्