DUSU Election 2026 Live Updates: डूसू चुनाव में इवनिंग कॉलेजों में मतदान शुरू हो चुका है. संगठनों में आपसी झड़प से कोई हिंसा न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात हैं. इस बार मुकाबला ABVP, NSUI और वामपंथी छात्र संगठनों (AISA-SFI) के बीच बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. वोटिंग दो पारियों (मॉर्निंग और इवनिंग) में हो रही है. चुनाव से जुड़ी हर हलचल, मतदान प्रतिशत और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था की हर ग्राउंड अपडेट पढ़ें aajtak.in के इस लाइव ब्लॉग में.