परिवहन कारोबार से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं से अवगत कराया. संगठन का कहना [...]