सरकार ने उन बातों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से गाड़ी का इंश्योरेंस खराब हो सकता है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद है. मंत्रालय ने बताया कि एथेनॉल मिलाने का तरीका अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे देशों में पहले से चल रहा है.