मारुति सुजुकी की ब्रैंड न्यू सीएनजी ऑटोमैटिक कारों को सिर्फ एक लाख रुपये में ला सकते हैं घर, फाइनैंस कराने पर इतनी EMI

मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में सीएनजी ऑटोमैटिक कारें लॉन्च कर ग्राहकों को मुराद पूरी कर दी है और अब आप बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर जैसी प्रीमियम हैचबैक और सेडान के सीएनजी वेरिएंट एएमटी के साथ खरीद सकते हैं, जो कि फीचर्स के साथ ही माइलेज में भी जबरदस्त है। आप इन सीएनजी ऑटोमैटिक कारों के सिर्फ एक लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ घर ला सकते हैं। इन कारों को फाइनैंस कराने पर कितनी ईएमआई बनेगी, आइए विस्तार से जानते हैं।