ENG vs NZ: नाइटक्लब विवाद के बाद थम नहीं रहीं इंग्लैंड की मुश्किलें, स्टोक्स-एटकिंसन के बाद एक और खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर

england vs new Zealand test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन घुटने की चोट के कारण ओवल टेस्ट से बाहर हो गए। उन्होंने पहले टेस्ट में 7 विकेट लिए थे। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की गैरहाजिरी के बीच इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर की वापसी की संभावना है।