इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 115 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें इंग्लैंड ने 54 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 47 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. लॉर्ड्स में भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है.