EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। संगठन एक बड़ा सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन करने जा रहा है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेंगी। यहां 8 सवाल-जवाब फॉर्मेट जानें इसका असर और कारण... सवाल 1: EPFO का ऑनलाइन पोर्टल कब से कब तक बंद रहेगा? जवाब: EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग की सर्विस अगले साल 26 जून 2026 को रात 00:00 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 23:59 बजे तक बंद