भारतीय बाजार में 7-सीटर कारें काफी पॉपुलर हैं. बड़ी फैमिली के लिए लोग इस तरह की कारों को पसंद करते हैं. जल्द ही इस सेगमेंट में एक नई कार आने वाली है. वैसे ये पूरी तरह से नई कार नहीं होगी, बल्कि नए इंजन के साथ आएगी. हम बात कर रहे हैं Renault Triber Turbo की, जो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.