घर, ऑफिस और सोसाइटी के लिए परफेक्ट EV Charger, JioEV ने लॉन्च किया नया स्मार्ट डिवाइस

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। बढ़ती ईवी बिक्री के साथ-साथ आधुनिक और भरोसेमंद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियोईवी ने अपना नया Aries 7.4 kW Pro स्मार्ट AC EV चार्जर लॉन्च किया है। यह डिवाइस घर, ऑफिस, हाउसिंग सोसाइटी और कमर्शियल चार्जिंग लोकेशन के लिए तैयार किया गया है। स्मार्ट चार्जिंग की नई शुरुआत जियोईवी का नया चार्जर सिर्फ बिजली सप्लाई करने वाला उपकरण नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट कनेक्टेड सॉल्यूशन भ