Exclusive: Tata Sierra CNG का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च होगी या नहीं, कंपनी ने बताया प्लान

Tata Sierra CNG Launch: भारत में सीएनजी कारें पॉपुलर हो रही है. वित्तवर्ष 2026 में सीएनजी कारों का मार्केट शेयर बढ़ा है. टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में एक पॉपुलर ब्रांड है. टाटा की पूरी सीएनजी रेंज अभी भी टियागो, टिगोर, पंच, अल्ट्रोज और नेक्सन जैसी 4 मीटर से छोटी कारों में ही मिलती है. सवाल है कि क्या सिएरा और कर्व जैसी बड़ी एसयूवी में भी सीएनजी देखने को मिलेगा.