जोधपुर में गरजेगा अमेरिकी F-35 फाइटर जेट, साथ उड़ेंगे राफेल-तेजस-सुखोई; 26 सितंबर से तरंग शक्ति का मेगा एयर शो

राजस्थान के जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति-2026 होने जा रहा है. इस अभ्यास में पहली बार अमेरिका का F-35 स्टील्थ फाइटर जेट भारतीय वायुसेना के साथ अभ्यास करता नजर आएगा. अमेरिका के अलावा फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और UAE समेत कई देशों की वायु सेनाएं इसमें हिस्सा लेंगी, जबकि करीब 40 देश भागीदारी या ऑब्जर्वर के तौर पर जुड़े हैं. भारतीय वायुसेना राफेल, सुखोई-30MKI, तेजस, मिराज-2000, जगुआर और MiG-29 जैसे अपने प्रमुख लड़