Fact Check: एसबीआई, पीएनबी और केनरा बैंक का होने जा रहा विलय? इस दावे का सच जान लीजिए

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्लिप बहुत फैल रही है। इसमें दावा किया गया है कि सरकार ने एसबीआई, पीएनबी और केनरा बैंक के विलय को मंजूरी दी है। हालांकि, पीआईबी फैक्‍ट चेक यूनिट ने इस दावे को सरासर गलत और मनगढ़ंत बताया है। उसने का कहा है कि इस तरह का कोई भी प्रस्‍ताव सरकार के पास नहीं है।