Faridabad Teacher Murder: दो बार पंचायत, सबके सामने मांगी माफी... पति बनकर स्कूल पहुंचा और ले ली लेडी टीचर की जान

Faridabad Teacher Murder: फरीदाबाद के एक स्कूल में टीचर संध्या की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि आरोपी अमित एक साल से उसे परेशान कर रहा था. गांव में दो बार पंचायत हुई और उसने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. इसके बावजूद उसने पीछा नहीं छोड़ा और पति बनकर स्कूल पहुंचा, जहां चाकू से हमला कर शिक्षिका की हत्या कर दी. आरोपी पुलिस हिरासत में है.