FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है. गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं.