फेस्टिव सीजन में FDA ने पूरे महाराष्ट्र में चेकिंग अभियान चला रखा है। यूबीटी सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की नियुक्ति के बाद वसूली के रेट में दस गुनी बढ़ोतरी हो गई है। FDA अधिकारी नोटिस और कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली कर रहे हैं। संजय राउत ने ये आरोप चिट्ठी लिखकर लगाए हैं।