बीआईटी मेसरा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय FDP संपन्न, 16 राज्यों और 3 देशों के 150 से अधिक विशेषज्ञ जुटे

बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) विभाग द्वारा "इमर्जिंग कंट्रोल एंड डिजिटल टेक्नोलॉजीज फॉर सस्टेनेबल हरित ऊर्जा सिस्टम्स" विषय पर आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफल समापन हुआ। इसमें 16 राज्यों और 3 देशों के 150 से अधिक शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव (IAS) की उपस्थिति में अंतिम वर्ष के छात्र मयंक नारायण द्वारा विकसित बहुभाषी एग्रीटेक प्लेटफॉर्म 'किसान साथी' ऐप को भी लॉन्च किया गया।