Fertilizer Supply: सरकार ने देश में फर्टिलाइजर की सप्लाई पर अपडेट दिया है। उसका कहना है कि मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल के बावजूद यह काफी हद तक सही बनी हुई है। 20 में से 15 जहाज होर्मुज से गुजर चुके हैं। भारतीय बंदरगाहों पर ये समय पर पहुंचने वाले हैं। इनमें से 8 जहाजों में 3.32 लाख टन यूरिया है।