मोरक्को ने बता दिया है कि वो सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि इतिहास रचने के इरादे से फीफा विश्व कप में उतरा है. वहीं ब्राजील को भी समझ आ गया होगा कि इस बार भी खिताब की राह बिल्कुल आसान नहीं होने वाली. मोरक्को ने भले ही मैच नहीं जीता, लेकिन उसने दिखा दिया कि वह किसी भी दिग्गज टीम को चुनौती देने का दम रखता है. वहीं ब्राजील के लिए यह ड्रॉ किसी चेतावनी से कम नहीं है.