FIFA World Cup 2026: Round of 32 की जंग शुरू, Argentina-Brazil समेत ये दिग्गज टीमें आगे

फुटबॉल विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले पूरे होने के बाद अंतिम 32 टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। अब 28 जून से 3 जुलाई के बीच खेले जाने वाले नॉकआउट मुकाबलों में हर मैच करो या मरो का होगा। हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि विजेता टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी। बता दें कि इस बार विश्व कप का नया प्रारूप अपनाया गया है, जिसके तहत पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया और उनमें से 32 टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची हैं। समूह चरण में कई दिग्गज टीम