FIFA World Cup 2026: USA का वर्ल्ड कप में धमाका, पराग्वे को 4-1 से रौंदा, बालोगुन बने हीरो

अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में पराग्वे को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की. सोफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेमियन बोबाडिला के आत्मघाती गोल और फोलारिन बालोगुन के दो गोल ने अमेरिका को मजबूत बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में पराग्वे ने एक गोल लौटाया, लेकिन जियो रेयना के स्टॉपेज टाइम गोल ने जीत पर मुहर लगा दी.