फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. 2026 फीफा वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से USA, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा. अब तक इसके 22 संस्करणों में ब्राजील की टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है.