वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, 21 जून 2026 भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थ्प्भ् हॉकी महिला नेशन्स कप का खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया है। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अदम्य आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सपोर्ट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभक