FIH Women's Nations Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा जीता FIH विमेंस नेशंस कप

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए FIH हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 (FIH Hockey Women's Nations Cup 2025-26) का खिताब अपने नाम कर लिया है. ऑकलैंड में खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से करारी शिकस्त दी. इस शानदार और ऐतिहासिक कामयाबी के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए बंपर प्राइज मनी (Prize Money) की घोषणा की है. इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने हॉकी प्रो लीग 2026-27 (Hockey Pro League 2026-27) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.