सभी थाना पूरी तरह डिजिटलाइज्ड, FIR से केस डायरी तक सबकुछ रिकॉर्ड होगी

भास्कर न्यूज। पूर्णिया बिहार के सभी पुलिस थानों में अपराध एवं आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित तथा तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) बिहार की ओर से सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के राज्यव्यापी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। पूर्णिया स्थित एनआईसी केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ एडीआईओ शालिनी कुमारी, नेटवर्क अभियंता