मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद की फोटो के साथ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में धर्मगुरु के समर्थक अब्बास मेहंदी ने रविवार को सआदतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वजीरगंज के रुस्तमनगर निवासी अब्बास मेहंदी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर मौलाना कल्बे जवाद की फोटो के साथ आपत्तिजनक, भ्रामक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट की गई है। पोस्ट में मौलाना के अलावा उनके दोस्त मोहम्मद नकवी और मीसम के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्प