कोचिंग फायरिंग मामले में बढ़ सकती हैं खान सर की मुश्किलें, पटना पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर फायरिंग मामले में खान सर फैजल खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने एफआईआर में उनका नाम जोड़ दिया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस ने खान सर पर गलत जानकारी देने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि दो गार्ड पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।