बुर्ज खलीफा में आलीशान घर, कार, यॉट...सतीश सनपाल की दौलत की असल सच्चाई आई सामने, दुबई की FIU ने की बड़ी कार्रवाई

Satish Sanpal Property: जब नेटफ्लिक्स पर ‘देसी ब्लिंग’ रिलीज हुई तो सतीश और तबिंदा सनपाल की शानदार लाइफस्टाइल तुरंत चर्चा का विषय बन गई. बुर्ज खलीफा में आलीशान घर, डिजाइनर ब्रांड्स, रॉल्स रॉयस कारें, एक यॉट और चमक-धमक वाले गहने सोशल मीडिया पर छा गए, जिससे दुबई में रहने वाला यह कपल बेहिसाब लग्जरी का चेहरा बन गया. लेकिन जिस शान-ओ-शौकत ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा, उसी ने शायद ऐसी नजरें भी अपनी ओर खींच लीं जिनसे वे बचना चाहते थे. खासकर एक पल तो इस दिखावे की मिसाल बन गया. कैमरे पर तबिंदा ने कहा कि