FPI ने बाजार से निकाले ₹2.25 लाख करोड़ तो सरकार ने चला 'ब्रह्मास्त्र', अब दौड़े चले आएंगे विदेशी निवेशक

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली से मचे हड़कंप के बीच केंद्र सरकार ने एक निर्णायक कदम उठाया है. सरकार ने विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कुछ विशेष श्रेणियों की सिक्योरिटीज (प्रतिभूतियों) में निवेश करने वाले विदेशी दिग्गजों के लिए टैक्स के नियमों को आसान बनाने वाले एक अध्यादेश (Ordinance) को मंजूरी दे दी है.