कच्ची फसल नहीं, तैयार माल बेचकर कमाई बढ़ा रहे किसान... हापुड़ FPO बना सहारा

हापुड़ की ग्राम विकास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) ने किसानों को संगठित कर उनके कृषि उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने का प्रभावी मॉडल विकसित किया है. 450 से ज्यादा किसान इस संगठन से जुड़े हैं जो फसल की प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन, पैकेजिंग और विपणन में मदद करते हैं. FPO से तैयार गुड़, आटा, मसाले और दालें बाजार में बेची जा रही हैं, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं.