Free Electricity: एग्जॉस्ट फैन के आगे लगा दी पवन चक्की, मुफ्त में बनने लगी 11,000 यूनिट बिजली, जानें कितने काम का है ये जुगाड़?

Free Electricity From Exaust Fan: कैसा हो कि आप पंखा, कूलर या एग्जॉस्ट चलाएं और बिजली खर्च होने की जगह बनने लगे। ऐसा कुछ जुगाड़ एक शख्स ने बनाया है और दावा है कि एग्जॉस्ट से निकलने वाली हवा से साल की मुफ्त 11 हजार यूनिट बिजली बनाई जा रही है। आखिर इस देसी जुगाड़ को लेकर किए जा रहे इतने बड़े दावे में कितना दम है?