Free Internet TV: इंटरनेट पर फ्री टीवी देखने वालों को बड़ा झटका, TRAI लाएगा नए नियम, आपके लिए क्या बदलेगा?

TRAI On Free Internet TV: अगर आप भी इंटरनेट की मदद से फ्री में टीवी देख रहे हैं, तो आपके टीवी देखने का अनुभव जल्द बदल सकता है। दरअसल TRAI फ्री एड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टीवी और प्लिकेशन आधारित लीनियर टीवी डिस्ट्रीब्यूशन को एक नियमों के दायरे में लाने का विचार कर सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे इंटरनेट की मदद से फ्री टीवी चैनल देखना शायद बीते कल की बात हो जाए।