FSSAI का Dabur India पर बड़ा एक्शन! '100% शुद्ध' और 'ऑर्गेनिक' के गुमराह करने वाले दावों पर लगी रोक, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Ltd) के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए '100 प्रतिशत' और 'ऑर्गेनिक' के भ्रामक दावों वाले कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। रेगुलेटर का स्पष्ट कहना है कि इस तरह की लेबलिंग न केवल अस्पष्ट है, बल्कि इसे साबित भी नहीं किया जा सकता, जिससे आम ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है। FSSAI ने सोमवार को डाबर को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। रेगुलेटर ने सोमवार को कहा कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड के