FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन हटाया या दबाव में लिया फैसला? अध्यक्ष बीएन तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा लगाए गए कथित बैन को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस के बाद फेडरेशन ने अपना फैसला वापस ले लिया, हालांकि FWICE ने इन दावों को खारिज कर दिया है। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने स्पष्ट किया कि संगठन ने कोई भी निर्णय दबाव या डर के कारण नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन हमेशा इंडस्ट्