G7 में PM मोदी की बड़ी कूटनीतिक पहल, ट्रंप से पश्चिम एशिया तो जेलेंस्की से इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

G7 Summit 2026: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, रक्षा, वैश्विक शांति, पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत-यूक्रेन सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।