Gadgets News 25 June: OnePlus के नए ईयरबड्स लॉन्च, देसी कंपनी लाई नया बजट स्मार्टफोन, Phone 4b की पहली तस्वीर

Gadgets News 25 June: टेक इंडस्ट्री में कई बड़े अपडेट्स आए हैं। लावा ने 10 हजार से कम वाला नया फोन लॉन्च किया है। नथिंग ने अपने नए ट्रांसपेरेंट लुक वाले Nothing Phone (4b) के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है, जबकि वनप्लस ने Nord Buds 4 लॉन्च किए हैं। मोटोरोला 27 जून को मोटो एआई से लैस moto Pad 70 Pro टैबलेट लॉन्च करेगा। वहीं, आईफोन के iOS 27 में कैमरे के लिए नया 'सिरी मोड' आया है और गेमर्स के लिए GTA 6 के प्री-ऑर्डर भारत में लाइव हो चुके हैं।