Smartphone With AI Features: स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव आ रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, साल 2027 तक दुनिया के 52% स्मार्टफोन्स GenAI फीचर्स से लैस होंगे, जिसमें ऐपल की अपकमिंग iPhone 18 सीरीज और एंड्रॉइड के 'एजेंटिक एआई' टूल्स शामिल हैं। लेकिन दूसरी ओर, महंगाई और मेमोरी की दिक्कतों के कारण साल 2026 में कुल स्मार्टफोन बिक्री में 13.9% की भारी गिरावट आएगी।