Ghaziabad News: डीएमई पर आज से चलेगी सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की आवाजाही पर रोक

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी।