Ghazipur News: अंडर-18 एशिया कप जीतने पर हॉकी खिलाड़ियों का गाजीपुर एसपी इराज राजा ने किया अभिनंदन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी रोमित पाल और प्रहलाद राजभर का गुरुवार को सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह सरयू पांडेय पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। भारतीय टीम ने अंडर-18 एशिया कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम ने