गूगल वॉलेट में आया नया 'पैकेज ट्रैकिंग' फीचर, Gmail की रसीद से होम स्क्रीन पर दिखेगा पार्सल का लाइव स्टेटस

गूगल ने अपने वॉलेट ऐप में नया पैकेज ट्रैकिंग फीचर पेश किया है, जो जीमेल से प्राप्त रसीदों और ट्रैकिंग नंबरों की मदद से पार्सल का लाइव स्टेटस दिखाता है। यह सुविधा वर्तमान में केवल अमेरिका में उपलब्ध है और डिलीवरी अपडेट को ऐप की होम स्क्रीन पर प्रदर्शित करती है।